Showing posts with label Memoire. Show all posts
Showing posts with label Memoire. Show all posts

Wednesday, 25 September 2019

old school charm

मुझे यात्राओं का कोई बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला है; पुराने ज़माने के लोगों की तरह मेरी यात्रा भी छुट्टियों में ननिहाल जाने या बहुत हुआ तो किसी और रिश्तेदार के यहां जाने तक का एक सीमित अनुभव है ।  पर इस सीमित यात्रा में भी जो कभी रोडवेज की बस से और कभी भारतीय रेल से की गई; उसमे कुछ जगहें  ऐसी हैं कि उनको देख कर या याद कर के आप किसी और ही  संसार में पहुँच जाते हैं।  यह एक तरह से हमारा देसी नार्निया वाला छोटा मोटा अनुभव है। बस से आते जाते वक़्त कुछ तयशुदा जगहों पर हाल्ट होता था और ट्रेन तो खैर अपने आप में एक हाल्ट स्टेशन है जो निरंतर चलायमान रहता है। अब ये तय जगहें ही आदमी का एक परिचित आकर्षण बन जाती हैं; यहां चाय पिएंगे, यहां कचौड़ी या लस्सी बढ़िया मिलती है, यहां का दहीबड़ा नहीं खाया तो फिर यात्रा का आनंद ही क्या रहा !!! उन्ही तयशुदा  जगहों की यात्रा  में भी हर बार रास्ता कुछ नया ही लगता है; कुछ स्वाद, कुछ पहचान के पत्थर और कुछ स्मृति के चिह्न। 

कोई चीज़ कितनी पुरानी हो सकती है ?  या पुरानी होते हुए भी उसका ओल्ड स्कूल चार्म बना रह सकता है क्या ?  ये ओल्ड स्कूल किसको कहते हैं ? शायद पुराने ज़माने से चिपके रहने की आदत को ?? 

बहरहाल, अभी पिछले कुछ वक़्त से हाईवे के होटल, गेस्ट हाउस, मिडवे रेस्टॉरेंट को देखते देखते यह ओल्ड स्कूल जैसा कुछ जाग गया।  अजमेर जोधपुर हाईवे पर बना "बर" का मिडवे।  जहां का कटलेट और  इडली सांभर, ऑमलेट ब्रेड और चाय  जिसके लिए हम पूरे रास्ते इंतज़ार करते थे बर पहुँचने का ।  कटलेट होता कुछ नहीं है सिर्फ आलू बेसन की एक बड़ी सी टिकिया, पर यही टिकिया उस मिडवे का बड़ा आकर्षण थी।  इडली सांभर और नारियल की चटनी हर वक़्त ताज़ी मिलती थी। खैर, खाना  वहाँ आज भी ताजा ही मिलता है।  यह चमत्कार कभी समझ नहीं आया कि हर चीज़ उस बियाबान में इतनी फ्रेश और स्वादिष्ट कैसे है ?  और वहाँ की वो छोटी सी knick  knacks  बेचने वाली दुकान;  जहां से कई बार काफी कुछ ख़रीदा. अब वो काउंटर नुमा दुकान अपनी पुरानी चमक की परछाई जैसी कुछ बची है.  मिडवे की इमारत  भी जैसे कोई पुराना  सरकारी गेस्ट हाउस; उभरे हुए सफ़ेद भूरे रंग के पत्थरों की बाहरी दीवारें जिन पर वक़्त  और मौसम की मार से अब काई जमने लगी है. सामने गेट से आता हुआ एक खुला लम्बा रास्ता और इतना बड़ा कंपाउंड कि  जहां दो तीन बसें आराम से खड़ी  रह सकती हैं।  यह इमारत भी एक हिस्सा है नास्टैल्जिया का; बीते समय के फ्रेम का।  बारिश के मौसम में यहां अक्सर सब कुछ भीगा हुआ दीखता है.  इमारत की बाहरी दीवारें, कंक्रीट की सड़क वाला रास्ता और सारे पेड़ पौधे ।  ऐसा लगता है कि बरसात बस अभी ही हुई है ।  अक्सर मुझे ऐसा वहम होता है कि बरसात का मौसम इस जगह पर हमेशा के लिए थमा हुआ है । इस जगह को देखकर लगता था  कि जैसे कोई कोलोनियल ज़माने का  गेस्ट हाउस जो किसी दूर दराज  हिल स्टेशन पर बसा है । निर्मल वर्मा के उपन्यासों के हिल स्टेशन और कॉटेज हाउस का नक़्शा शायद ऐसा ही कुछ होता होगा !!! ( रेगिस्तान के पश्चिमी कोने पर बसे  शहर के लिए ये बरसात का मौसम वाला हाईवे का ये अर्ध सरकारी मिड वे  होटल ही हिल स्टेशन जैसा मालूम होता है )

इस मिडवे को देख कर हमेशा हिल स्टेशन  जैसा क्यों  महसूस होता था, इसका  कारण तो नहीं पता पर शायद आस पास मध्य अरावली के पहाड़ है, जिनके कारण यहां काफी हरियाली है और बरसात में इस हाईवे पर और पहाड़ों पर धुंध और बादलों का डेरा रहता ही है ।  सफ़ेद रुई जैसे बादल  पहाड़ो पर ही उतर आते हैं, पहाड़ का ऊपरी हिस्सा इन बादलों से अक्सर ढका हुआ ही दिखता है।  बारिश ऐसी जम कर होती है कि हाईवे पर विजिबिलिटी ही ख़त्म हो जाती है , केवल गाड़ियों की हेड और टेल लाइट्स की रौशनी के धब्बे  पानी के धुंधले बहाव में दिखाई देते हैं। 

RTDC  के राजस्थान भर में फैले हुए होटल्स का भी ऐसा ही किस्सा है।  पुरानी लेकिन मजबूत इमारत । बाहर से और भीतर से ।  बाहर एक बड़ा खुला बगीचा जिसमे एक फाउंटेन लगा होता है,लोहे  की कुर्सियां और टेबल पड़ी रहती हैं जहां बैठ कर ओपन एयर ब्रेकफास्ट या लंच का आनंद लिया जा सकता है।  एक बड़ा सा कंपाउंड  या अहाता जहां गाड़ियों की पार्किंग बेहद आराम से की जा सकती है।  इन होटल्स को देख कर लगता है कि इनको बनाने की प्रेरणा पुराने ज़माने के सरकरी डाक बंगले या रेस्ट हाउस वगैरह से मिली होगी जिनको सरकारी अफसरों के लिए बनाया जाता था।  लकड़ी का भारी फर्नीचर जिस पर सादी लेकिन एलिगेंट नक्काशी या डिज़ाइन होती है।  कमरे और लाउंज का इंटीरियर साधारण ही होता है; राजस्थानी पेंटिंग्स जो दीवारों  के खालीपन को भरने की कोशिश करती हैं ।  जो सबसे  आकर्षित करने वाली चीज़ है, वो  है कमरों का साइज़।  खुले, हवादार कमरे जिसमे  एक डबल बेड  या तीन बेड  और भारी  कुर्सियां, मेज़ और ड्रेसिंग टेबल रखी होने के बावजूद कहीं से भी बंद जैसा नहीं लगता।  बाथरूम्स में सारी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। चमक दमक तो नहीं है पर आराम और तसल्ली पूरी है।

अब जब हाईवे और होटल का किस्सा निकला ही है तो एक पुराना किस्सा उदयपुर हाईवे का याद आ रहा है जिसे लिखे बिना मन नहीं मान रहा। 

फाउंडेशन कोर्स की ट्रेनिंग के दिनों में एक बार अपने कुछ batchmates के साथ उदयपुर से घर जाने के लिए बस में रवाना हुए।  दोपहर को १२:३० बजे रवानगी का समय था लेकिन कुछ हमारा आलस और कुछ बस चलाने वाले की दरियादिली कि बस आखिर कर १:३० पर  रवाना हुई।  हमने जल्दबाजी के चलते हॉस्टल से टिफ़िन भी नहीं लिया और अब खाने का वक़्त था।  बस वाले ने अपना शुरूआती हाल्ट शहर के बाहर हाईवे पर कतार में बने ढाबों और दुकानों के सामने  किया, इस  उद्घोषणा के साथ कि पंद्रह मिनट यहां रुकेंगे।  मैं और मेरी सहेली बस से उतरे ये सोच कर कि रास्ते के लिए चिप्स नमकीन खरीद लिए जाएँ।  लेकिन सामने एक ढाबा देख कर विचार बदल गया।  अपने एक साथी को चिप्स बिस्कुट और माज़ा की बोतल लाने का आदेश देकर हम दोनों ढाबे में घुसे।  दुकान बिलकुल खाली थी, एक भी ग्राहक उस वक़्त तक नहीं था । जाते  ही सवाल दागा, थाली का क्या रेट है और उसमे क्या क्या मिलेगा ? जवाब भी तुरंत था, चार रोटी, चावल, दाल, सब्ज़ी, दही ; दुबारा कुछ नहीं मिलेगा उसके एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे वैसे थाली का रेट साठ  रुपया बताया।  सुनते ही तुरंत गुप्त  मंत्रणा हुई।  आदेश हुआ, फटाफट एक थाली लगा दो जिसमे चावल के बजाय एक कटोरी दही एक्स्ट्रा कर दो और सब्ज़ी भी नहीं चाहिए उसके बजाय दाल एक्स्ट्रा दे दो।  और खाना कितनी देर में लगा दोगे  या पैक कर दो ? कितना टाइम लगेगा ? पांच सात  मिनट में कर दोगे ? ढाबे वाले ने अजीब ढंग से हम जीन्स कुरता स्पोर्ट्स शू धारित प्राणियों को घूरा और कहा, बैठो तो अभी लगा देंगे थाली।  हम दोनों एक कुर्सी टेबल घेर के बैठ गए।

सचमुच तुरंत बैठते ही थाली आ गई और हम लोग हड़बड़ हड़बड़ करते खाना शुरू हुए।  उसी लम्हे हम दोनों लापता को ढूंढ़ते  वही batchmate  आया जिसको चिप्स बिस्कुट लाने भेजा था।  उसका रिएक्शन ऐसा था कि ये कौन भुक्खड़ है जिनकी सूरत तो ...… ख़ैर, सवाल  जवाब हुए ; तय हुआ कि भूख तो सबको लगी है, थाली का दाम वाजिब है, हम  भी यहीं खाएंगे और बस वाले को रुकने का कह देते हैं वैसे भी बस में हमारी २० लोगो की बारात के अलावा और कोई था नहीं। और देखते ही देखते उस खाली ढाबे में एक कुर्सी भी खाली नहीं बची।  सभी ने अपने लिए एक एक थाली मंगवाई। यानि हमारी कंजूसी या किफायतशारी की भरपाई बाकी लोगों से हो गई।  या अपने मुंह मियाँ मिठ्ठू बनने के लिए कह सकते हैं कि हमारे आते ही उसकी ग्राहकी बढ़ गई। साठ रूपए की उस थाली में उस दिन दो प्राणियों का भरपेट भोजन हुआ; ऐसा सस्ता सुन्दर दाम और  इतने मितभोजी ग्राहक,  कहीं  मिलेगा भला ??

 वह यात्रा मेरी सबसे यादगार यात्रा है क्योंकि उस दिन मेरा जन्मदिन भी था और उस दिन चलती बस में जो केक काटा और सबने खाया वह भूल सकने जैसी स्मृति नहीं। उस दिन दो केक काटे गए थे, एक जो मैं हॉस्टल के किचन में रखवा के आई थी बाकी  सब batchmates के लिए और एक यहां रास्ते में सेलिब्रेशन के लिए लाया गया था। 

यह ओल्ड स्कूल का चार्म अजीब है जो स्मृतियों के कबाड़ से पुराने रिकॉर्ड खंगालता रहता है। 


Image Courtesy : my mobile camera photography.

© all rights reserved

Friday, 12 January 2018

Song of A Phoenix

My Dear Little Girl,


How are you ? It has been a long time since we have spoken to each other.  It has been more than ten long years of that December morning, a whole decade !!! when we made a promise to ourselves. I know, how much you exactly  remember every thing about that cold yet sunny morning. Right now, when I am writing this letter to you, I know, you are going through a tough phase of life. That is the reason, I am here to remind you something from the past , from that glorious and colorful past which you might be forgetting or perhaps, have lost belief on your own words.

The day and that moment  is still alive in my memories. Darling, in all those years, you have grown up in a beautiful, confident and mature woman; you have come across a long journey. You have crossed the oceans and treaded upon the  most stony and thorny paths. Sweetheart, your journey is a worth telling story of  struggle and hardships. Dreams, that you nurtured in your heart with the blood of your soul, however couldn't be fulfilled completely, still you managed to achieved some of them.  


Flames of passion, ambition and aspiration ... Flames of hopes and desires ... To become an IAS officer. How easy does it sounds.. No ?? Yes, it was easy; It was hell easy to fall in love with just the thought of becoming an IAS and enjoying all that position, status, powers and of course monetary gains that will come along with that lucrative post.     And you loved this dream from the depth of your heart and from the core of your soul.

Was it that easy ? especially, when you come from a small and traditional town. You dared to challenge all the barriers of society that draw the lines for second gender and expect them to be satisfied with whatever options and choices given to them. It was the rage of those hundred and thousand flames that you denied to get married with less educated men, becoming a housewife and to give up the  ambition of becoming an IAS. You decided to go to new Delhi for further coaching and study. The very first girl of your prestigious family who went out of city for STUDIES. People warned you about crossing the "right age" of marriage and producing children and if not then being left to rot like an old sprinter; yet you did not moved even a single inch from your decision. That was the power of those burning flames in your heart that nobody could stand in front of your aspirations.

My dear, how on earth could  anyone  have imagine that this meek, shy, not so out spoken girl  who can't even manage the  "Simple Social Talks"; who have not seen the WORLD out of her cozy and safe home, can take such bold and strong decision. However, your parents knew that their little girl can not only take this decision but will also carry it with all her might. 

Why am I calling you little girl !!! you were not that much little at the time of  those big decisions. But, do I not know that your inner self is of a little girl; giggling, chirping and living in your own castles of  dreams. Soul of a little girl, hidden in the body of  an adult woman; this is how you appear in front of the world.

I know, you do not want to recall all those bitter memories of day to day struggles and troubles, your ailments due to the tough routine and harsh weather of Delhi etc. The cycle of life has once again brought you on such a  juncture when you are feeling depressed and lost. The Physical ailments has given you sufficient reasons to cry for better sunny days of life. But remember your own words, that you spoke on that December Morning, " This is the bottom line of My Life. I can't go down any further. Now I have to rise upwards only. There is one way only and that Way goes Upwards straight."  Do you remember your own words, "I am the phoenix who will rise from it's own ashes." Only you could have said such words in those  tough times.

And you Rose up, you shone like a morning star; Yes My girl that was you, who wrote the IAS mains just after three days of a finger surgery (right hand index finger). Do you remember those Bloody Words of doctors who once declared that you need to consult a psychologist and all that bla bla bla... 

It was you, who proved all those people wrong, who said, "Ahh, SHE!!!! she is looking like an old woman with white hair and wrinkles on her face, what she will do now. how her parents are going to find a good match for her ?

They were all wrong. You prove them wrong. Your selection in State Administration Services and the Degree of NET gave them a befitted reply.  And even before that,  before this Tag of Officer and all that decorum, you found a hidden talent of yourself. A talent or say a quality that might have remained hidden inside the pages of your personal diary, bloomed up in a shape of Two Blogs. Yes !!!, Two Blogs . From My Desk and Life With Pen And Papers.  "From my desk" was a tiny step into the world of blogging, a window of your thoughts, imaginations and fantasia. This blog gave a voice to all your pain, tears, sadness and whatever feelings that had shattered you in different ways after the failure in IAS. Little girl, your first ever story  "Yatra" was uploaded on this blog. However, this blog was not just for literary work; you wrote various informative articles about different social economic issues on this blog. And then, you realized that writing stories, fictions, book reviews and personal experiences is something that you enjoy the most rather than the academic work. Hence, this  current blog "Life with Pen & Papers" came into existence. A journey of your literary work, no matter how small or less impressive it was;  all that mattered is, It was a world of your creations, a place that gave a platform for everything that you wished to showcased, be it writing or photography or participating in online contests. A warm place woven with the the emotions, thoughts, fantasies and impulses of your soul. 

This blogging and writing helped a lot; right ?? it gave a new recognition and new level of energy  to the name and person who was still going through the struggle phase in her career. It not just only diverted your negative energy into a positive mode but also rekindle all those little hundred and thousand flames that got diminish due to the infelicities of life. Those flames and their combined energy gave new wings to the phoenix who was slowly slowly rising from it's own ashes. The sparkle and heat of flames that grew more and more fierce with each post that you wrote on blog. And, remember, when you wrote your story of struggle of those years in two parts, titled; Koyaliya Mat Kar Pukar !!! There were mixed reactions; some of your so called well wisher Friends took it as a publicity gimmick or sympathy gaining idea in virtual world. Some others said that writing all this stuff wasn't necessary and maybe the things have been presented in exaggerative manner.

However, that was not the case. You wrote that story because it helped to clean out and wash out all that pain, depression and storms of defeats that were being piled up in your heart from a long time.It was like venting out all your emotions in one go !!!!! moreover, no matter what others said, it took courage to write down all those emotions and cycle of events that you have gone through. It took a hell lot of courage to tell your story to the world; to unfold the pages of personal life... to scratch the wounds again that were healed up. It was a journey to your inner self. 

Right now, when I am reminding you all these things, something from the past is trying to make a come back in our collective memories.  That Greeting Card !!!!, do you remember it ???, What was most appalling about that simple card ? Inside empty, just a scenery of mountains and a lake !!!! or was that the quote, printed at the bottom of the card which immediately caught your attention. Climb High Climb Far, Your Goal The Sky, Your Aim The Stars  without any second thought, you picked up the card and bought it.... bought it for  A Day that you imagined will come in Near future. You decided that one day when you will achieve your goal of becoming an IAS and the day when your Dreams will Come True; you will give this card to yourself; a kind of award or medal or whatever one may call it. In your heart, you knew that such a lovely gift is a worth to wait for. 


The inner side of the card is blank and you kept the blank space untouched for THAT Special Day. However, as the time passed by, this card got disappeared from your memory or the tough struggle of career and life forced you to forget this card. in both cases, darling ! it is the right time to pick this card again and write something in it and present it to yourself, as it was promised  a long ago..... There is never too late for anything.. And It is the perfect time to realize your own worth.... Be proud on what you have achieved in past years and Be Proud on all those wounds, the harsh experiences of life gave you. 










Once Again My Dear Girl, Roar Like a Tigress, Emerge from the Flames of fire pit. Remember, the proud words of your Mother when she said, "What other people's Sons could not do; My daughter has done that."  Let not her words get ruined by the harshness of life.. Little Girl, Do not let the splendour of those hundred flames get  diminish because these flames are the representatives of your own soul, your very existence, your personality, what you have become and how you wished to be recognized and remembered by the rest of the world. 



Your's Only,
 A little flame of your strong will.





This blog post has been written for the #AHundredLittleFlames contest at the platform of indiblogger.  The title of this book drove me to pen down my feelings about life and it's ups and downs. 


Image Courtesy : 1. The Lion Image and the Phoenix is from google.
                             2. The Greeting Card Pics are from my personal collection of greeting cards and not taken from internet. 

Thursday, 15 June 2017

एक कहानी : तीन किस्से

कहानियां लिखे एक  अरसा बीत गया है. पहले कहानियां  अपने आप दिमाग की फैक्ट्री से बनकर आती और  यहां की बोर्ड पर टाइप हो जातीं। अब फैक्ट्री बंद है और चालू  होने के ऐसे कोई आसार भी  नहीं दिखते। फिर भी यूँही रस्ते चलते, घूमते  फिरते, कहानियां  और उनके पात्र दिखाई दे जाते हैं ।  ऐसी ही एक कहानी और उसके मुख्य पात्र यानि कि  हीरो हीरोइन ( एक सुंदरी कन्या जो १६-१७ की होगी और एक भली सूरत वाला लड़का जो लगभग इतनी उम्र  का होगा)  मुझे एक झुग्गी बस्ती के  किनारे पर लगी काँटों  झाड़ियों की बाड़ पर खड़े मिले; (नहीं, खड़े नहीं थे;  असल में मोटर साइकिल पर सवार थे). या यूँ कहूँ कि  वो दोनों बस्ती के बच्चों से घिरे मिले या दिखे तो ज्यादा  सही रहेगा। लड़की ने स्लीवलेस टॉप के साथ  शॉर्ट्स पहने हुए थे और लड़का जीन्स शर्ट में काफी स्मार्ट लग रहा था.   अब आप इधर उधर दिमाग मत लगाइये और इस संभावित कहानी के उतने ही संभावित हीरो हीरोइन की कथा, गाथा, किस्से के तीन अलग अलग versions पढ़िए.  


कहानी १ 

"ए जसोदा मुझे भी  काम  दिला दे, झाड़ू पोछे का।"
"देखूं, बात करुँगी मम्मी जी से.  उनके लड़के के बंगले  पर ज़रूरत है."

"ए छोरा, तू ये गाड़ी कहाँ से लाया रे ?" 
"सेठ जी ने दी है, दुकान के काम के लिए। "
" बड़े ठाठ हैं रे तुम लोगों के आजकल। काय रे बिज्जू मेरे को भी कहीं लगवा दे ना तेरे सेठ के दूकान पे।"

"सेठ जी नए आदमी को आसानी से नहीं रखते।"
"तेरे को कैसे रख लिया रे?" 
"वो तो माँ ने मेमसाब से कह के ...." जसोदा मुस्कुराई। 
"और ये तेरी डिरेस, मेमसाब ने दी ?" 
"हाँ वो उनकी एक लड़की मेरे बराबर की है ना. उसी की है ये डेरेस।" 
"पुरानी तो नहीं लगती। "कौशल्या ने टॉप को हाथ लगा के कहा. फिर जसोदा की बाँहें छुई।  
"इत्ती चिकनी कैसे?" कौशल्या ने हैरानगी से पूछा।  
"वो क्रीम लगाती हूँ। "
"क्या क्रीम ? मेरे को भी लाके देगी ना ?" कौशल्या की आवाज़ में आशा है, अनुरोध है।  
"  तेरी माँ ने ठीक घर पकड़ा, क्यों रे बिज्जू ? लछमी को कित्ती पगार दे मेमसाब ? पांच हज़्ज़ार महीना और ऊपर से खाना कपडा ?" 
" ये अभी दो साल पहले तक लछमी यहीं हमारे साथ इधर  इसी मैदान में टपरे में रहती थी.  झाड़ू पोंछा करने वाली के ऐसे ठाठ। " कुछ आवाज़ें प्लास्टिक के टपरे के पीछे से उभरी।  
"ए जस्सू, तू भी झाड़ू पोंछा करे ?"
"नहीं, मैं  ..... खाना बनाती हूँ, बाहर से सामान लाना वगैरह । " जस्सू की आवाज़ अटकी लेकिन फिर संभल गई।  बिज्जू ने जस्सू को देखा। 
"सेठानी तो सुना है बिस्तरे से उठ भी नहीं सकती, उसी की सार संभाल, खिलाने पिलाने, सब काम के लिए जस्सू को रखा है सेठ ने, तभी तो इतने ऐश हैं इनके।" कुछ आवाज़ें राज़दार तरीके से उभरींऔर फिर दब गईं। 

"चलें, लेट हो रही है सेठ जी इंतज़ार कर रहे हैं। " सवालों की कतार वहीँ थम गई और मोटरसाइकल देखते देखते धूल  उड़ाती  भाग चली।  


कहानी २ 

" ऐ जस्सू ,  आज तू कित्ते दिन बाद आई। ये लड़का कौन है, तेरी सादी हो गई क्या ?"  लडकियां बच्चे हैरान है जस्सू की इस नई सज धज पर. 

" वो अच्छी नौकरी मिल गई है एक अस्पताल में, लिखा पढ़ी की।  ये मोहन है  मेरा धर्मेला भाई है, ये भी वहीँ नौकरी करता है । " आवाज़ तो मजबूत और विश्वास से भरी है जस्सू की।  

"ऐ जस्सू ,  ये कपडे बहुत सूंदर है ,  मेरे को भी ला दे ना , "  ...... शोभा ने टॉप का कोना पकड़ के इच्छाभरी निगाहों से जस्सू को देखा, हंसी और फिर अपनी चुन्नी  को कंधो  पर संभाला।

"हाँ ला दूंगी, तू भी मेरी तरह नौकरी कर ले,  उधर अस्पताल में जगह खाली है, बोल तेरी भी लगवाऊं नौकरी ?" खनकती आवाज़ है जस्सू की. 

" ऐ जस्सू पगार कित्ती है तेरी ? अस्पताल की नौकरी किसने दिलाई और कौनसे अस्पताल में ? तू तो दसवीं पास है और तेरी मां तो घास बेचे है  और बाप कमठे पर चौकीदार है। और ऐसे कपडे पहन के नौकरी करे है तू ? सच बोल।" एक आवाज़ टपरे के पीछे से झाँकने लगी. 

" दसवीं क्या कम होती है, किसी ने ही दिलाई नौकरी ; तुम्हारे क्या ? नर्स का काम भी सीख रही हूँ, सरकारी योजना में मुफ्त सिखाते हैं और हर महीने पैसे भी मिलते हैं." जस्सू की आवाज़ में एक लापरवाही और गुमान सा है।  

" ऐ छोरी, अस्पताल में नौकरी करे है कि और कोई काम ?  ये छोरा क्या काम करे  जो इत्ती महँगी गाडी चलावे  है ? उधर श्रमिकपुरा   में ही तो दो कमरा का किराए का मकान है तुम लोगों का, मैदान के पास कब्ज़े की ज़मीन पर। किराया  कित्ता है रे मकान का ? " एक तीखी, लम्बी और सख्त आवाज़ उभरी। 

जवाब शायद मिला था पर बच्चों के हंसने और मोटरसाइकिल पर घूमने की ज़िद की आवाज़ों के बीच  गुम हो गया. 




कहानी 3 

" Oh, Come on, चलो ना, किसी को कुछ देर की ख़ुशी देने में क्या हर्ज़ है ?"

" तुम्हारा ये एडवेंचर  अगर घर पे पता चल गया ना तो भाई और डैड will kill me."

"every time भाई और भाई का डर, don't  talk to  me."

" ok, चलो."

फ़ूड पैकेट्स और कुछ पुराने ऊनी कपड़ों की एक पोटली भी साथ ही चली. 

 ---------------------------------------------------------------------------------------------------

"ऐ दीदी, कल भी लाएगी ना ये सारा खाना ?"
"और ये ऐसी डिरेस भी ला दे ना मेरे को. " महंगे लेकिन खूबसूरत टॉप का कोना किसी ने खींचा। 

"चलो अब बहुत हो गई तुम्हारी दरियादिली". 
"हाँ, हाँ चलते हैं. ऐ तुम लोग ऐसी ड्रेस पहनते हो क्या ? और पढ़ते क्यों नहीं हो ?" 

वही घिसे पिटे से किताबी सवाल हैं जिनमे बच्चे दिलचस्पी नहीं लेते। अपनी चुन्नी  संभालती  एक बड़ी लड़की बार बार उस सुकन्या की सुन्दर बाँहें छू कर देखती है कि  भगवान् ने कितने अलग ढंग से इसका रंग रूप और शरीर बनाया है, उसका क्यों ऐसा नहीं बनाया ? 

"दिमाग  ही ख़राब है तुम्हारा।" 
 मोटरसाइकिल अब तेज़ स्पीड से भाग रही थी. 


Sunday, 19 October 2014

Diwali : A Season of Happy Hours



Diwali is not just a festival, but, it is more like a phenomenon; An event that takes place once in a year and for those Five Days of Festival, we start preparations around a month ago or sometimes 2-3 months ago. It is the only time of the year when people seriously think about cleaning their house thoroughly, be it throwing out the garbage which was stored all the year so we can get the “Best Price” from raddiwala. From painting of house, renovations, buying new furniture or jewelry, buying silver coins as a ritual, getting new clothes so we can wear them on the very day of Diwali, home decorations and what not; for everything Diwali is the Right and Best Time. Oh wait, seems I forgot something very important and that is Mithai, Diwali ki Mithai !!!!, Pataakhe !!! and Clay Diyas… mithai, pataakhe and diye complete our picture of Diwali and its festivity.  This is the ideal way We The Great Indians like to celebrate this sparkling festival of Diwali.

And the same goes with my family as well as, we are three members in my family, me and my parents. Safai Abhiyaan for our big home that starts at least a month ago and never get finished even the day before Diwali and still there would be some parts of home remained not cleaned or say Untouched (A big crime in my mom’s dictionary). My father’s scooter becomes Raddi carrying vehicle for few days and it visits Kabadi walah every week to sell old newspapers, magazines, broken household items and other scrap. Though, let me be honest, this year we have not done any  Safai or cleaning of house due to my mother’s illness, it has been a month or so since we are running between home and hospitals, she was hospitalized for BP fluctuation and now by the gods grace she is at home; therefore, no time for cleaning, etc., but hey it’s Diwali and  it should be special. So what if we didn't get time for cleaning, there are many other things to do and to be taken care of. So here is my Diwali Plan for this year…

My favorite part of  the festival is … obviously, Shopping !!! no, not the cloths, etc., but the household items, especially ethnic home decorations. For example, last year I bought multicolored fancy lights for exterior wall decoration, before last year there were cook-ware and this year I have ordered non stick cook-ware and a wristwatch for papa from Flipkart, hopefully will get all those items on time.  

For home decoration, here is my pick for the festival, an elegant wall hanging of Ganesh ji, a framed wooden painting made by me, clam-shell made tassels and small beads made chandelier for corners.


And to fulfill the tradition of buying some sort of Sona-Chandi on Diwali,  I have a gold ring  for me which was purchased couple of months ago but, I would like to include it in Diwali shopping because now we might not be able to buy any gold silver item on Dhanteras.




However, as I already mentioned in first para, Diwali is incomplete without Typical Diwali ki Ghar Par Bani Mithai, so here I am... the Guziya-Mathri expert and Mummy's  Daal and Moongfali Chikki;  typical Sindhi delicacy for Diwali. These yummy groundnut and jaggery chikkis  are our must preparations for Diwali because we have to keep them in Laxmi Poojan for Bhog.  There are three types of chikkis  that we usually make at home; roasted groundnut chikki, roasted gram dal chikki and murmura chikki. They can be prepared with jaggery or with sugar as well as. However, the jaggery chikkis  are more popular than their sugar counterparts because jaggery has its own different sweetness which you can’t get with sugar. The tradition behind using Gur for  Diwali sweets, indicates towards the weather change; transition form summers to winters and so thus our body needs warm ingredients in daily diet.  Preparing these Gur wali Chikkis is a tough task, only the Experts (read Mothers and Grandmothers) can make them.


First you have to melt the gur in a deep thick bottom pan with the right quantity of water, neither less nor more. When the gur gets melt and appears like a shining brown sauce then add roasted garm daal/ roasted groundnuts/murmuras into  it and cook for a couple of minutes, mix it well and then quickly brings it out on a flat surface which should be pre greased. Then, roll the chikki mix  out in round shape and keep it aside (on a muslin cloth) for drying/cooling for sometime. After cooling it will become like a crunchy sweet snack, one can add cardamom powder or finely chopped dry-fruits to  enhance the taste and appearance, but in our house we don’t add any such things; simple, basic recipe of chikki.  This year mom will not prepare it, she will give the instructions and I will try my best to create the magic of “Mummy ke Hath ki Chikki”. (yummy in my tummy)

Diwali Poojan or say Laxmi Poojan is a time when I am the most needed person in my home... Why ?? Because it's me who have to tell the Gajlaxmi Katha ( yes I am an expert story-teller). After katha, mom will perform the Aarti and I will recite the shloks. Oh, are you asking, what is this GajLaxmi Katha, then google it, this inspiring story tells us the importance of “Karma” and “Hard work” in our life rather than being depend on “Bhagya”.

So, now when we are done with Pooja, its time for enjoying sweets and cracking the air crackers, anar, fuljhadis and sky shots, another favourite part of festival for me. However, this time I am not going to burn any crackers this time, no no, it has nothing to do with green and clean campaign, but with the cost of patakhas .. Pataakhe ab bahut jyada mahange ho gaye hain naa !!! (sadly smile)

After Diwali, Rama Shama is waiting, I will visit my friends and relative's place; they will also come to our home and we will see .. Kisne Kya Khareeda and kiske ghar kounsi mithaai thi ?? (wink wink). We will do all the gossips along with steaming tea sips, snacks and further enrich each other’s knowledge regarding Diwali shopping offers, bargains and kahaan sasta tha aur kahaan mahnga tha and obviously each one of has got the Best Shopping Deal of festive season.

 This post is written for the Happy Hour Campaign of Indiblogger sponsored by PepsiIndia

Diwali - a time for family!

, here you can check their website  https://www.gharwalidiwali.com/.


Here is the lovely  PepsiCo #GharWaliDiwali film that will recall all your Diwali Moments with family.

All Images in this post have been taken by me and not from any other source.




Saturday, 8 February 2014

कहानी का किस्सा

कभी कभी ऐसा होता है कि कोई किताब, कोई कहानी या कोई किस्सा हमारी अपनी ज़िन्दगी के किसी बीते हुए हिस्से को फिर से दोहरा जाता है और तब लगता है कि "अरे ये तो मैं ही हूँ या मेरा भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ करता था." सर्दियों की  सुबह की  गुनगुनी धूप  जैसी यादें, बतकहियां और  कहकहे .... सदियों की एक ऐसी ही सुबह और बारिश मे भीगा ऐसा ही एक दिन स्म्रतियों में एक बार फिर से जाग गया. निखिल सचान की  किताब "नमक स्वादानुसार"  (कहानी संग्रह) की पहली कहानी  है "परवाज" ; दो स्कूली बच्चों नानू और सुब्बु की कहानी, उनके साथ साथ देसी कॉमिक्स के सुपर हीरो ध्रुव, अजूबा, जादुई दुनिया के किस्सों, रहस्य रोमांच की कहानियों और कल्पना की  एक ऐसी ऊँची उड़ान की यात्रा  जिसका मज़ा हम बड़े होने (पढ़िए समझदार ) के बाद नहीं ले सकते। 

इस कहानी से मुझे भी कुछ याद आ गया, तीन लडकियां, एक बड़ी बाकी दोनों छोटी, जो बड़ी थी उसे कॉमिक्स पढ़ने का बहुत शौक था, इतना कि उसके तकिये के नीचे, चादर की सलवटों में कॉमिक्स, बालहंस, नंदन वगैरह छुपी हुई मिल जाती थी (ख़ास तौर पर  जब वो बीमार पड़ती थी तब उसके चाचा और पिता उसके लिए ये कॉमिक्स लाया करते थे और चुपके से तकिये के नीचे रख देते थे कि कहीं माँ को पता ना चल जाए).  दोनों छोटी लड़कियों के घर में कॉमिक्स तो दूर किसी किस्म की पत्रिका, पुस्तक का प्रवेश लगभग निषेध ही था.  कॉमिक्स पर तो हर बच्चे का हक़ है, बिल्लू, पिंकी, चाचा  चौधरी और साबू, ताऊ जी और उनका रुमझुम, बालहंस की परी  कथाएं और चम्पक वन के जानवर; ये सबके दोस्त है ना, मेरे, तुम्हारे और  आपके भी तो  ....  और इसलिए वो बड़ी लड़की उन दोनों छोटी लड़कियों  (जो सिर्फ दो कक्षा छोटी थी) को कॉमिक्स में पढ़ी हुई कहानियाँ सुनाया करती थी, सबसे ज्यादा उनको परियों की  कहानिया अच्छी लगती थी, कभी कभी माइथोलॉजी से या राजा रानी और उनके राजकुमार और राजकुमारियों की  भी  कहानिया उठा ली जाती।  कहानियों का सिलसिला चलता ही रहता था.



घर का कोई शांत कोना, जहां बड़े लोगों का आम तौर पर काम नहीं पड़ता और जहां बहुत छोटे बच्चे आकर तंग नहीं करते )अगर करें तो उनको किसी ना किसी बहाने से तुरंत रवाना कर  दिया जाता था ) … ऐसी ही किसी कोने में घुस कर वो तीनो बैठती और कहानियों का सिलसिला चल पड़ता, एक एक कहानी कई दिनों तक चलती, सुबह स्कूल जाते समय कहानी सुनाई जा रही है, लौट रहे हैं तब भी बैग और बोतल सम्भालते कहानी का प्रवाह कायम है. ज़रा दोपहर की धूप  कम हुई नहीं कि कहने वाली और सुन ने वालियां दोनों तयशुदा जगह पर हाज़िर। जब शाम रात में बदलने वाली होती तब दोनों घरों से आवाज़ आने लगती; और तब इंतज़ार होता कि कब "लाइट जायेगी"  जी हाँ, बाकायदा कहीं से एक देवता ढूंढ निकाले गए जिनका काम था रात को लाइट गुल कर देना, उनको प्रार्थनाएं की जाती कि  लाइट जाए और ज्यादा देर तक जाए ताकि वे लोग घर के बाहर गेट पर लटकते हुए अपना कहानियों का सिलसिला आगे बढ़ा सकें।  अक्सर इन कहानियों का कोई विशेष सर पैर, आदि अंत नहीं होता था, कई बार तीन चार कहानियाँ  एक में ही मिक्स कर दी जाती पर फिर भी ना तो कहानी सुनाने वाले को अपनी क्षमता पर कोई वहम हुआ और ना  कभी सुनने वालियां बोर हुईं।  यहाँ तक कि कभी कहानी के तर्कहीन  या बेसिरपैर के गड़बड़ झाले पर भी कोई सवाल नहीं उठता था. श्रोता इतने धीर और एकाग्र  होकर कहानी सुनते कि किसी भी बड़े लेखक या किस्सागो को जलन हो सकती थी. 

उस बड़ी लड़की के इस कॉमिक्स के शौक को शायद ऊपर वाले का भी  मौन समर्थन था क्योंकि  बहुत जल्दी ही उसकी जान पहचान गली में कुछ आगे रहने वाली  दो बहनों से हुई जो उम्र में तो उस से काफी बड़ी थी पर उनके घर के बेसमेंट में एक खज़ाना था. हाँ, उस बच्ची के लिए वो खज़ाना था; उस बड़े से हॉल  में ढेर सारी  बच्चों की पत्रिकाएं, कॉमिक्स, किताबे भरी पड़ी थी. वो अंकल भी उसे ढूंढ ढूंढ के रोज़ नई  कॉमिक्स और पत्रिका देते।  और आखिर एक दिन आया जब उस ख़ज़ाने का हर मोती, सोने चांदी का हर टुकड़ा उसकी आँखों और हाथों  की यात्रा कर चुका  था.  मज़ा तो उस दिन आया जब,  किराए का मकान ढूंढते हुए वो लड़की अपनी माँ और चाची  के साथ जिस घर में पहुंची, उसे सिर्फ इसलिए पसंद किया गया क्योंकि वहाँ एक बड़ा शेल्फ कॉमिक्स से भरा था और मकान  मालिक के बच्चे भी कॉमिक्स का शौक रखते हैं ऐसी खबर मिली। 

पढ़ने का चस्का ऐसा था कि माँ कहती थी कि ये लड़की किताबे हाथ में लेकर पैदा हुई है. 

निखिल सचान की कहानी के नानू और इस लड़की में अंतर सिर्फ यही है कि नानू को सुपर हीरो और उसकी सुपर पावर्स पर पूरा यकीन था लेकिन हमारी ये गुड़िया सुपर हीरो के बजाय चाचा चौधरी और बिल्लू पिंकी को ज्यादा पसंद करती थी; पर ये कहना  मुश्किल है कि (पढ़िए याद करना ) गुड़िया को इनके अस्तित्व का विश्वास था या नहीं।  

और शायद उन्ही कॉमिक्स की दुनिया उस लड़की को एक दिन  पढ़ने के साथ साथ लिखने का नशा भी तोहफे में दे गई.